भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनी कुसुम के गोदाम पर रूसी मिसाइल द्वारा हमला
जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बनाने का आरोप
बच्चों और बुजुर्गों के लिए आवश्यक दवाएं नष्ट हो गईं
घटना ने रूस-भारत के रिश्तों पर भी गहरा असर डाला
12, अप्रैल, 2025 शनिवार यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनी, कुसुम के गोदाम पर रूसी मिसाइल द्वारा हमला किया है। यह हमला रूस ने जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बनाने का आरोप है। कीव में भारतीय दूतावास ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस हमले में बच्चों और बुजुर्गों के लिए आवश्यक दवाएं नष्ट हो गईं है।
सोशल मीडिया पोस्ट से
VoH News - Voice of Humans ·31 मिनट
कीव 12 मिनट पहले कॉपी लिंक ब्रिटेन में यूक्रेनी राजदूत ने इस हमले की तस्वीर जारी कर दावा किया कि गोदाम में बच्चों और बुजुर्गों के लिए कई जरूरी दवाइयां थीं। यूक्रेन पर शनिवार को रूसी मिसाइल हमले में एक भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनी कुसुम के गोदाम में आग लग गई। भारत में स्थित यूक्रेनी दूतावास ने आरोप लगाया कि रूस ने जानबूझकर यूक्रेन में भारतीय गोदाम को निशाना बनाया है।
यूक्रेनी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी, जिसमें कहा गया, "आज एक रूसी मिसाइल ने यूक्रेन में भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी कुसुम के गोदाम पर हमला किया" और यह भी जोड़ा कि "भारत के साथ 'विशेष मित्रता' का दावा करते हुए, मास्को जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है"। ब्रिटिश राजदूत मार्टिन हैरिस ने भी इस हमले के संदर्भ में जानकारी दी और बताया कि यह हमला रूसी ड्रोन द्वारा किया गया था。
Kadambini Sharmaकदम्बिनी शर्मा @SharmaKadambini 1h
यूक्रेन में रूस का निशाना बना दवाओं का गोदाम। भारतीय फ़ार्मा कंपनी कुसुम का है ये गोदाम.. दवाओं की भारी ज़रूरत के बीच इस पर हमला युद्ध नियमों का भी उल्लंघन है।
Umashankar Singh उमाशंकर सिंह @umashankarsingh 2h
कीव में एक भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर रूसी ड्रोन हमला… हमसे में गोदाम पूरी तरह से तबाह… गोदाम में बड़ी मात्रा में स्टॉक की गई दवा और दवा बनाने की सामग्री पूरी तरह नष्ट। सैकड़ों करोड़ की क्षति का अनुमान। उससे भी दुःखद बात कि यूक्रेन के लोगों की दवा की ज़रूरत पूरी करने की राह में भारी दिक़्क़त होगी। स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे यूनिट पर रूसी हमला अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन भी है।
यूक्रेन में महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति का भंडारण कुसुम हेल्थकेयर का गोदाम करता था, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यूक्रेन ने अभी तक हताहतों या अन्य नुकसान का कोई विस्तृत विवरण नहीं दिया है परन्तु हमले को अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन बताया गया है।
रूस और यूक्रेन के बीच संबंधों में खटास आई जब से रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया था। यूक्रेनी अधिकारियों ने का आरोप है कि रूस इस प्रकार के हमलों से नागरिक आबादी को डराने की कोशिश कर रहा है।
रूस ने इस मामले में टिप्पणी नहीं की है परन्तु घटना ने रूस-भारत के रिश्तों पर भी गहरा असर डाला है, भारत की स्थिति की समीक्षा कर रहा है।
इस हमले के कारण कीव में व्यापक सुरक्षा चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं, और भारत सरकार ने भी इस मुद्दे पर नजर रखने की बात कही है।
0 Comment:
Post a Comment