दिल्ली सरकार का ओलंपिक और पैरालंपिक पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार राशि को बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय-स्वर्ण पदक को 7 करोड़, रजत को 5 करोड़ और कांस्य को 3 करोड़
- पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार राशि को बढ़ाने का निर्णय - स्वर्ण पदक को 7 करोड़, रजत को 5 करोड़ और कांस्य को 3 करोड़ - गोल्ड और सिल्वर मेडल विजेताओं को ग्रुप ए सरकारी नौकरियों - कांस्य पदक विजेताओं को ग्रुप बी नौकरियों के लिए पात्रता मिलेगी। - प्रतिभाशाली बच्चों को लैपटॉप प्रदान करने की योजना कानपुर 23 जुलाई 2025: नई दिल्ली : 23 जुलाई 2025 दिल्ली सरकार ने ओलंपिक और पैरालंपिक पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार राशि को बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस योजना के तहत अब स्वर्ण पदक विजेताओं को 7 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इस नई नीति के अनुसार, गोल्ड और सिल्वर मेडल विजेताओं को ग्रुप ए सरकारी नौकरियों की पेशकश की जाएगी, जबकि कांस्य पदक विजेताओं को ग्रुप बी की नौकरियों के लिए पात्र होने का अवसर मिलेगा. दिल्ली के खेल मंत्री आशीष सूद ने यह जानकारी दी कि पहले ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण, रजत, और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमशः 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़ रुपये दिए जाते थे, लेकिन इस बार रकम में काफी वृद्धि की गई है....


