गृहकर जमा ना करने वालों के खिलाफ सील की कार्रवाई
अब तक 550 करोड रुपये वसूले जा चुके है.
मंगलवार सुबह नवीन मार्केट में नौ प्रतिष्ठानों को सील कर 10.17 लाख की बकाया वसूली
नगर आयुक्त सुधीर कुमार के अनुसार मार्च महीने में गृह कर वसूली केन्द्र पर है. गृहकर जमा ना करने वालों के खिलाफ सील कर 550 करोड रुपये वसूले जा चुके है.
सुधीर कुमार ने बताया कि इसी बकाया दारी के चलते नगर निगम ने 8 करोड़ की बकायेदारी पर ग्रीन पार्क का स्टोर और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय को सील किया था. 18 लाख की बकायेदारी पर वन विभाग का कार्यालय भी सील हो चुका है. वन ब्लॉक की बकायेदारी पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय को भी सील किया जा चुका है. अधिकारी ने कहा कि 'अगर समय रहते बकायदाओं ने अपना बकाया जमा नहीं किया तो विभाग की ओर से सीलिंग की कार्रवाई के साथ-साथ अन्य कार्रावाईयां भी की जाएगी
कानपुर नगर निगम ने मंगलवार सुबह नवीन मार्केट में नौ प्रतिष्ठानों को किराए का भुगतान नहीं करने के कारण सील कर दिया, शाम को दुकानदारों द्वारा 10.17 लाख रुपये की बकाया राशि का भुगतान करने के बाद उन्हें खोल दिया। जोन-1 के जोनल अधिकारी विद्यासागर के अनुसार, किराया और बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाले दुकानदारों को कई नोटिस जारी किए गए थे।



Post a Comment