मैनपुरी/फिरोजाबाद के बहुचर्चित दिहुली जाति आधारित हिंसा में 24 दलित समुदाय के सामूहिक नरसंहार मामले में अदालत ने 44 साल बाद तीन दोषियों को फांसी की सजा के साथ 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया
जसराना थाना क्षेत्र के दिहुली गांव में 18 नवंबर 1981 को नरसंहार हुआ था. शाम करीब 5 बजे के हथियारबंदों ने गांव में घुसकर दलितों की बस्ती पर हमला बोल दिया था. दिहुली सामूहिक हत्याकांड में तीन दोषियों को फांसी की सजा जाति आधारित हिंसा में 24 दलित समुदाय के लोगों की हत्या कर दी गई थी दिहुली में देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी समेत कई नेता पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे थे। कानपुर 18 मार्च 2025, 18 मार्च 2025 मैनपुरी/फिरोजाबाद : बहुचर्चित दिहुली सामूहिक नरसंहार में अदालत ने 44 साल बाद इस नरसंहार मामले में तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है. इस जाति आधारित हिंसा में 24 दलित समुदाय के लोगों की हत्या कर दी गई थी. कोर्ट ने दोषियों के खिलाफ र्प्याप्त सबूत पाते हुए उन्हें अधिकतम सजा फांसी के साथ सभी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित किया ग या है। दिहुली सामूहिक नरसंहार के मामले में मंगलवार को अदालत ने रामसेवक, कप्तान सिंह और राजपाल को र्प्याप्त सबूतों के आधार पर दलितों की घरों में घुसकर हत्या के आरोप में फांसी सुनाई और तीनों पर 50-50 हजा...


Post a Comment