All Copy right reserved witth International Media Advertisement Program Private Limited. Powered by Blogger.
Learn how to get views on youtube...
Create a site on blogspot for free...
Projects Completed
Cups of Coffee
Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text.
The page you've requested can't be found. Why don't you browse around?
Take me backNam libero tempore, cum soluta nobis est eligendi optio cumque nihil impedit quo minus id quod maxime The standard chunk of those interested.
Earn with freelancing projects....
Latest free deals and offers at one click...
Home दिल्ली विधानसभा चुनाव दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा 5 फरवरी 2025 को मतदान होगा, और मतगणना 8 फरवरी 2025 को
By Law Logic Learner January 07, 2025 0
कानपुर 7 जनवरी,
नई
दिल्ली: 7मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
की तारीखों की घोषणा की कि दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को मतदान होगा, और
मतगणना 8 फरवरी 2025 को की जाएगी।
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा का
कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है, नए सदन के गठन के लिए चुनाव
आवश्यक हैं। चुनाव की अधिसूचना 10 जनवरी 2025 को जारी होगी, नामांकन की
अंतिम तिथि 17 जनवरी होगी, और नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी को की
जाएगी। उम्मीदवार 20 जनवरी तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव की घोषणा के
साथ ही दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया की
निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशलागू
कर दिये गये है ।
दिल्ली में प्रमुख राजनीतिक दलों आम आदमी पार्टी
(आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), और कांग्रेस ने चुनाव की तैयारियां शुरू
कर दी हैं। आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह चुनाव 'काम की
राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति' के बीच होगा, और दावा किया कि उनकी
पार्टी सरकार बनाएगी। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने जनता से 'विकसित
दिल्ली' बनाने वाली सरकार चुनने की अपील की है। कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी
काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है और
लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
आम आदमी पार्टी (आप) ने
अपना कैंपेन सॉन्ग "फिर लाएंगे केजरीवाल" लॉन्च किया है और अरविंद केजरीवाल
के दोबारा चुने जाने पर भरोसा जताया है। इस बीच, भाजपा नेता आप के पिछले
कार्यकाल की आलोचना कर रहे हैं और बदलाव की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस नेता
अल्का लांबा ने आप के खिलाफ सत्ता विरोधी भावनाओं की ओर इशारा करते हुए
कहा है कि मतदाता इस बार कांग्रेस की ओर लौट सकते हैं।
दिल्ली विधानसभा
चुनाव 2025 के लिए सभी दलों ने अपनी रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं, और
आगामी दिनों में चुनाव प्रचार तेज होने की उम्मीद है।
दिल्ली में
1,55,24,858 मतदाता हैं। इसमें 83,49,645 पुरुष और 71,73,952 महिलाएं और
1,261 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। दिल्ली में 24,44,320 वरिष्ठ नागरिक
मतदाता हैं, जिनमें 80 वर्ष से अधिक आयु के 2,77221 लोग हैं।
Post a Comment