खेल संपादक जनसत्ता सुरेश कौशिक (72) का निधन निधन कुंभस्नान से लौटते समय निमोनिया से संक्रमित होने के परिणामस्वरूप नब्बे वर्षीय पिता टाइम्स ऑफ़ इंडिया खेल पत्रकार को अपने पुत्र की अनुपस्थिति का दुःख सुरेश जी का निधन व्यक्ति नहीं एक समर्पित पत्रकारिता के युग का अंत हम सभी उनके प्रशंसक परिवार के दुख को साझा करते हैं। वरिष्ठ समीक्षक एवं खेल पत्रकार सुरेश कौशिक को भावभीनी श्रद्धांजलि कानपुर 24, फरवरी, 2025 फरवरी 23, 2025 कानपुर सुरेश कौशिक (72) का निधन उन्हें जानने वाले सभी लोगों को एक गहन आघात है। उनका निधन कुंभस्नान से लौटते समय निमोनिया से संक्रमित होने के परिणामस्वरूप हुआ, और आज दोपहर दिल के दौरे ने उनका जीवन छीन लिया। उनकी शालीनता और मेहनत हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी। वे कार्य में पूर्ण रूप से लिप्त रहते थे, जिससे यह सिद्ध होता है कि वे अपने पेशे के प्रति कितने समर्पित थे।सुरेशजी ने जनसत्ता में खेल संपादक के रूप में कार्य किया। सुरेशजी के पिता , केवल कौशिक जी, जिन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया में खेल पत्रकारिता में उल्लेखनीय नाम कमाया है, इस दुःख में विशेष रूप से अभिभूत हैं। नब्बे...