सोशल मीडिया पोस्ट से
यह मामला उत्तर प्रदेश में FEOA के तहत भगोड़ा घोषित किए जाने का पहला मामला है।
लखनऊ की एक विशेष पीएमएलए अदालत ने शाइन सिटी ग्रुप के मुख्य प्रवर्तक राशिद नसीम को आर्थिक अपराधों के गंभीर मामलों में अपराधी अधिनियम (FEOA) 2018 के तहत भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है। यह निर्णय देश में धोखाधड़ी और आर्थिक अपराधों को रोकने के लिए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन कर भारतीय न्यायिक प्रणाली में आर्थिक अपराधों के विरुद्ध कठोर कदमों का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार राशिद नसीम ने धोखाधड़ी के माध्यम से 800 से 1,000 करोड़ रुपये की राशि की अवैध जमा की है। उन्होंने निवेशकों को तत्काल एवं उच्च लाभ की गारंटी देकर फर्जी रियल एस्टेट योजनाओं तथा मल्टी-लेवल मार्केटिंग के तत्वों का सहारा लिया। इस तरह धोखाधड़ी के तहत योजनाओं के जरिये लोगों को विश्वास में लेकर बड़ी मात्रा में धनराशि प्राप्त ।
वित्तीय अनुशासन और निवेशकों की सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। अनजानी योजनाओं में अन्धाधुंध निवेश करना आर्थिक हानि का कारण बन सकता है। प्रवर्तन निदेशालय की सक्रियता इस प्रकार की धोखाधड़ी को रोकने एवं जिम्मेदारों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा निवेशकों को वित्तीय योजना में निवेश धोखाधड़ी से बचा धन की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।
शाइन सिटी ग्रुप के मुख्य प्रवर्तक राशिद नसीम पर वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप थे। आरोपों की जांच के दौरान यह पाया गया कि नसीम ने अपनी कंपनी के माध्यम से निवेशकों के पैसे का दुरुपयोग किया और कंपनी की बिक्री से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों में गड़बड़ी की। इसके अतिरिक्त, वे न्यायिक प्रक्रियाओं से बचने के लिए देश छोड़कर भाग गए, जिससे उन्हें भगोड़ा अपराधी घोषित करने की आवश्यकता उत्पन्न हुई। विशेष पीएमएलए अदालत ने इन सब तथ्यों का विश्लेषण करने के बाद उन्हें अपराधी अधिनियम के तहत भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया।
भारत सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में आर्थिक अपराधों जैसे धनशोधन, भ्रष्टाचार, और वित्तीय धोखाधड़ी से निपटने हेतु कई कड़े कानून बनाए हैं, जिनमें विशेष पीएमएलए अदालतें वित्तीय अपराधों को तेजी से निपटाने के लिए प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। इसी के तहत भगोड़ा आर्थिक अपराधियों को पकड़ने तथा उनके परिसंपत्तियों को जब्त करने के भी प्रावधान किए गए हैं। राशिद नसीम के खिलाफ यह कार्रवाई इन प्रावधानों की सशक्तता को दर्शाती है और यह संदेश देती है कि आर्थिक अपराधियों को न्याय के कटघरे से कोई बच नहीं सकता।
लखनऊ की पीएमएलए अदालत का निर्णय विशिष्ट व्यक्तियों के लिए व पूरे समाज के लिए महत्वपूर्ण है। यह आर्थिक अपराधों के प्रति समाज की सहिष्णुता को खत्म करने और कानून के शासन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। इस प्रकार की न्यायिक कार्रवाईयों से यह अपेक्षा है कि भविष्य में आर्थिक अपराध करने वालों में भय और सर्तकता उत्पन्न होगी व देश की आर्थिक प्रणाली अधिक पारदर्शी और विश्वास योग्य बनेगी।
राशिद नसीम नेपाल के रास्ते दुबई भाग गया है और वर्तमान में वहीं रह रहा है। उनकी गिरफ्तारी और देश वापसी को सुनिश्चित करने के लिए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट, लुकआउट सर्कुलर और अंतर्राष्ट्रीय जांच एजेंसी इंटरपोल द्वारा रेड नोटिस जारी किया जा चुका है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) भ्रष्टाचार व धनशोधन के आरोपों को लेकर लगभग 128 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर अपराधी तत्वों के खिलाफ कड़ा संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ राज्य को सख्त रुख अपना कानून व्यवस्था को चुनौती और भ्रष्टाचार के मामलों में कानूनी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर न्यायिक निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी आवश्यक है।
यह मामला उत्तर प्रदेश में FEOA के तहत भगोड़ा घोषित किए जाने का पहला मामला है।



Post a Comment